बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के घड़ा कंचनपुर गांव के निकट पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें अर्श पुत्र इमदाद व अरहन पुत्र आरिफ निवासी म्याऊ गांव थाना अलापुर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है