देव का सूर्य मंदिर सिर्फ आस्था का नहीं, विज्ञान और ऊर्जा का भी केंद्र है : ओडिशा डीजीपी की पत्नी ममता मिश्रा
देव कार्तिक छठ मेला-2026 के पावन अवसर पर ओडिशा के डीजीपी विनयतोष मिश्रा की पत्नी श्रीमती ममता मिश्रा अपने परिवार के साथ छठ महापर्व करने देव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बात की।उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। देव से उनका जुड़ाव बहुत पुराना है।