करपी: प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर की पुराने प्रेमी की हत्या
Karpi, Arwal | Feb 3, 2026 करपी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निकट मिले 22 वर्षीय रंजन चौधरी के शव की गुत्थी करपी पुलिस ने सुलझा ली है।इस हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए हत्या में शामिल पशु चिकित्सक शंभू उर्फ भोला को गिरफ्तार कर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे करपी पुलिस ने जेल भेज दिया।