करपी: करपी में मनाई गई पूर्व मुखिया की 11वीं पुण्यतिथि
Karpi, Arwal | Feb 2, 2026 करपी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार के पिता पूर्व मुखिया स्वर्गीय राम चरित्र यादव की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर उपस्थित जहानाबाद के पूर्व विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि रामचरित्र बाबू एक सामाजिक व्यक्ति थे। इन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए कई कार्य किए।