करपी: कोचहसा आहार में मिले हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया गया
Karpi, Arwal | Feb 1, 2026 कोचहसा आहार में शुक्रवार को मिले हैंड ग्रेनेड को रविवार को शाम 4:00 बजे निष्क्रिय कर दिया गया। पटना से आई विशेष शाखा सुरक्षा के बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय किया। इस मौके पर किंजर थाना अध्यक्ष समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे।