जहानाबाद: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी और जिले के टॉप-10 अपराधी पप्पू साव को पुलिस ने ₹25 हजार के इनाम के साथ दबोचा
जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी पप्पू साव को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना कांड संख्या 35/19 में वांछित आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार था। पुलिस ने उसे बक्सर के नया भोजपुर इलाके से पकड़ा। आरोपी पर मारपीट, लूट, फायरिंग और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।