डिंडौरी: भारतीय मजदूर संघ डिंडौरी ने 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
डिंडौरी के भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स ( ठेका ) कर्मचारियों के 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा। दरअसल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने मानदेय बढाने, समय पर मानदेय का भुगतान कै लेकर ज्ञापन सौंपा।