पटोरी थाने की पुलिस ने गुरगम्मा गांव के रहने वाले राहुल कुमार को जमीनी विवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।