समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर गांव में क्रिकेट खेलने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या , शव का कराया गया पोस्टमार्टम
समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर गांव में क्रिकेट खेलने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को बूढी गंडक नदी के ढाव में फेंक दिया गया। युवक का शव सोमवार देर शाम बूढी गंडक नदी के गोराईं के पास नदी के ढाव से बरामद की गई है। युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव के गुलाब पंडित का बेटा दीपक पंडित 20 साल के रूप में की गई है।