समस्तीपुर: सोंगर गांव में हेलमेट नहीं देने के विवाद मे पाटीदारों ने एक ही परिवार के 3 लोगों पर कुल्हाड़ी से किया वार
समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में हेलमेट नहीं देने के विवाद को मंगलवार रात पाटीदारों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल लोगों में गांव के फुलेश्वरी गिरी के अलावा उनका पुत्र रोहित कुमार और अजय कुमार शामिल है। तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद PMCH रेफर कर दिया गया है।