पटियाली: देवरैया गांव में सर्पदंश से किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरैया में सोमवार शाम सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी बंदना की हालत बिगड़ गई। पिता जबर सिंह के अनुसार वह खेत के पास ट्यूबवेल पर पानी पीने गई थी, तभी सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी पटियाली ले गए। वहां डॉ. हेमंत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर किशोरी को जिला अस्पताल रैफर किया गया।