जमुई: आपदा की स्थिति में सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा तैयार, जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा जिले में संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय आपातकालीन संचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता और राहत उपलब्ध कराई जा सके। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।