गैंगस्टर अतीक अहमद की 168 करोड़ की संपत्ति कुर्कः बिजनौर में ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस सील, अवैध तरीके से पैसा कमाने का आरोप
उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जालौन और बिजनौर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अतीक अहमद की 168 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया। साथ ही बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में स्थित विवादित ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस को भी सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार को जालौन और बिजनौर प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14 (1) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अतीक अहमद की संपत्तियों को कुर्क कर लिया।
Orai, Jalaun | Jun 4, 2026