दीपावली-धनतेरस पर फतेहपुर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा: व्यापारियों और सर्राफा बाजारों की सुरक्षा के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने तैयार की खास रणनीति।
#फतेहपुर।आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए फतेहपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जनपद में व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने सभी क्षेत्राधिकारियों (COs) और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर एक विस्तृत एवं अभेद्य सुरक्षा योजना तैयार की है।
24 घंटे में लागू होगी नई सुरक्षा व्यवस्था।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर सर्राफा बाजारों, बर्तन की दुकानों और ऑटोमोबाइल शो-रूम्स पर भारी भीड़ और नकदी के बड़े लेन-देन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस पूरी सुरक्षा योजना को अगले 24 घंटे के भीतर जिले भर में पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।