खींवसर के कुड़छी गांव में लापता हुए 10 वर्षीय बालक पोकरराम का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में मृतक के ताऊ के लड़के खरताराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसी ने पारिवारिक रंजिश के चलते गला गोंटकर 10 वर्षीय बालक की हत्या की। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि आरोपी खरताराम से पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है