बरकागाँव: छड़ीदार से कथित तौर पर मारपीट के बाद, ग्रामीणों ने बैठक कर मुखिया का किया बहिष्कार
छड़ीदार से कथित मारपीट के बाद गोंदलपुरा में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने मुखिया के बहिष्कार का लिया निर्णय बड़कागांव। गोंदलपुरा पंचायत में सूचना मंत्री (छड़ीदार) कीनू महतो के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मुखिया वासुदेव यादव के घर पहुंचे, जहां पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने का मुखिया ने आरोप लगाया।