ऊना: सेवानिवृत्त परिवहन कर्मियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, कहा- न समय पर आ रही पेंशन, न हो रहा मेडिकल बिलों का भुगतान
हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी उपेक्षा और पीड़ा को उजागर किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की ऊना जिला इकाई ने किशोरी लाल और सतपाल शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा।