गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ दबिश, 25 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 12 अगस्त की सुबह बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा के नेतृत्व में गीडा और राजघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों और गांवों में दबिश दी गई।चकराआयुल गांव में कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके से