बगोदर: बगोदर में पंचायत सचिव पर 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बगोदर में एक बार फिर शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आयी है,जहां बगोदर ब्लॉक परिसर में एक अंचल कर्मी की आठ वर्षीय बच्ची के साथ अधेड पंचायत सचिव पर आप्रकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचायत सचिव प्रयाग यादव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।