खरखौदा: हलालपुर गांव में नीलगाय की गोलीमार हत्या करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
वन रक्षक इशेंद्र कुमार ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि गांव हलालपुर में एक नीलगाय को गोली मारी गई है। जांच करने पर पाया कि नीलगाय के गले में गोली लगने से मौत हुई है। पशु चिकित्सक को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने नील गाय को मारने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।