खरखौदा: शहर के वार्ड 1 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचाए अयोध्या से आए पुजित अक्षत
शहर के वार्ड 1 में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विजय पाल पांचाल व सुनील सरोहा एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने अयोध्या से आए पुजित अक्षत घर-घर पहुंचाकर 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने के लिए देश के पांच लाख गांव में पूजित अक्षत वितरण किए जा रहे हैं। 22 जनवरी को प्रत्येक घर में श्री राम ज्योति के रूप में पांच दीपक