खरखौदा: सांसद रमेश कौशिक ने गांव सिसाना, निरथान, सैदपुर तथा हरसाना स्थित गौशालाओं को वितरित की अनुदान राशि
सासंद रमेश कौशिक ने सिसाना गौशाला को ₹27.80 लाख, निरथान गौशाला को ₹2.83 लाख, सैदपुर गौशाला को ₹3 लाख तथा हरसाना गौशाला को ₹1.83 लाख की अनुदान राशि वितरित की। इस दौरान सांसद ने कहा कि गौ माता का हमारी सभ्यता, संस्कृति तथा परम्पराओं से बहुत गहरा और पुराना नाता है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। हमारे धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसकी पूजा की जाती है।