खरखौदा: खरखौदा खांडा मार्ग पर टाउन प्लानिंग विभाग ने अवैध कालोनी को किया ध्वस्त
टाउन प्लानिंग विभाग की टीम ने खरखौदा खांडा मार्ग पर बुधवार को करीब साढ़े 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इससे दो दिन पहले टाउन प्लानिंग विभाग की टीम ने खरखौदा रोहतक बाईपास पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाए थे। मिट्टी डालकर रास्ते बनाए जा रहे थे। टाउन प्लानिंग विभाग की जेई अनिल व अधिकारियों ने मौका पर पहुंचकर बुलडोजर चलवया है।