खरखौदा: जटोला व निजामपुर खुर्द गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,एस सी आयोग सदस्य मीना नरवाल ने किया शुभारंभ
हरियाणा एससी बोर्ड की सदस्य मीना नरवाल ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाया है तो वह अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकता है।