खरखौदा: पीपली टोल प्लाजा के पास खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पिपली टोल प्लाजा के पास खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद 15 फरवरी 2023 को दीप सिद्धू की बरसी मनाने के लिए इस स्थान पर खालिस्तान समर्थकों ने इकट्ठे होकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई की है।