कुलपहाड़: कुलपहाड़ में भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप, अधिकारियों से की गुहार
कुलपहाड़ कस्बे के टोरियापुरा निवासी धनीराम ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि पर जबरन कब्जा और अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बुजुर्ग रिश्तेदार ने अपने जीवनकाल में अपनी चल-अचल संपत्ति उसके नाम कर दी थी, जिसके बाद वह उक्त भूमि का वैध स्वामी है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया है।