कुक्षी: कुक्षी पुलिस ने बाइक सवार युवक का गुम हुआ मोबाइल ढूंढकर लौटाया, फरियादी के चेहरे पर आई मुस्कान
Kukshi, Dhar | Feb 21, 2026 कुक्षी पुलिस ने एक बाइक सवार युवक का गुम हुआ मोबाइल अगले ही दिन वापस सुरक्षित लौटाया है। बाइक सवार युवक गोलू कल ग्राम भिलसुर से अपने परिवारजन को बाइक से कुक्षी अस्पताल ला रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल कुक्षी में गिर गया था। उसने पुलिस थाने पर मोबाइल गुम होने की शिकायत कल दर्ज कराई थी । पुलिस ने आज गोलू को थाने बुलाकर उसका मोबाइल सुरक्षित रूप से लौटा दिया है