सिरसागंज: IGRS शिकायतों के निस्तारण में पुलिस टीमों की तत्परता, घर-घर जाकर 30 मामलों का किया समाधान
जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण को लेकर फिरोजाबाद पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीमों ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का मौके पर पहुंचकर प्रभावी निस्तारण किया। पुलिस टीमों ने शिकायतकर्ताओं के घर एवं संबंधित स्थानों पर पहुंचकर कुल 30 शिकायतों का समाधान कराया।