‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ शहर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहीद भगत सिंह चौक, जैन मंदिर, राम मंदिर एवं गांधी चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन, नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान में जिले की कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटवा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान श्रीमती सुशीला सिंह, श्रीमती माया सोनकर, श्री दयाशंकर यादव, श्री सपन महतो, श्रीमती उर्मिला जायसवाल, श्रीमती किरन कुजुर, श्रीमती नीलू जायसवाल, श्री ओम प्रकाश जायसवाल, श्री जमील शाह, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, श्री राम लखन शर्मा, श्री अखिलेश मिश्रा, श्रीमती अलका गांधी, श्रीमती मनप्रीत कौर, श्री हीरालाल रजक एवं विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल सिंह एवं पूर्व परिषद सरजू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp