गर्भावस्था के दौरान आर्थिक जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में शासन की एक छोटी-सी मदद भी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम बौरीडांड निवासी उर्मिला जी के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी तरह का संबल बनी। पहली संतान के जन्म पर उन्हें योजना के तहत 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जिससे मातृत्व के इस महत्वपूर्ण दौर में उन्हें आर्थिक सहारा मिला।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी योजना की जानकारी
उर्मिला जी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि पात्र गर्भवती महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पात्रता और लाभ की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में भी सहयोग किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उर्मिला को योजना के तहत 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। उनके लिए यह राशि गर्भावस्था और मातृत्व के दौरान आने वाली जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #pmjanmanyojana
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Sep 23, 2026