सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत क्षेत्र में निर्मित 3.38 किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए बेहतर आवागमन का माध्यम बनी है। सड़क के साथ 3 पुलियों का भी निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्र की आवागमन सुविधा मजबूत हुई है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है। खासतौर पर स्कूली बच्चों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पहले बच्चों को स्कूल आने-जाने में रास्ते की स्थिति के कारण परेशानी होती थी, लेकिन सड़क बनने के बाद उनका आवागमन काफी आसान हो गया है। अब बच्चे सुविधाजनक तरीके से स्कूल आ-जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। बारिश के दौरान भी आवागमन में पहले की अपेक्षा सुविधा मिली है। सड़क के साथ निर्मित तीन पुलियों से पानी की निकासी और आवागमन व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिली है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #pmjanmanyojana