मां बनने की खुशी के साथ गर्भावस्था में कई तरह की जरूरतें भी सामने आती हैं। स्वास्थ्य जांच से लेकर पोषण और देखभाल तक, इस दौरान अतिरिक्त खर्च परिवार की चिंता बढ़ा सकता है। ऐसे समय में शासन की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) मनेंद्रगढ़ निवासी साक्षी जी के लिए आर्थिक सहारा बनी। पहली संतान के जन्म पर उन्हें योजना के तहत 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई।
साक्षी जी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। उन्हें योजना के तहत मिलने वाली सहायता, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में भी सहयोग किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्षी को योजना के तहत 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि यह राशि उनके लिए उपयोगी रही और मातृत्व के दौरान आने वाली आर्थिक जरूरतों में मदद मिली।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #pmjanmanyojana