घाटमपुर: चतुरीपुर गांव में छत के रास्ते घुसे चोरों ने ₹2.5 लाख की नगदी और लाखों के जेवरात किए चुराए, जांच में जुटी पुलिस
घाटमपुर क्षेत्र के चतुरीपुर गांव मे देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर लाखों की नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। जब परिजन सुबह सोकर जगे तो घटना की जानकारी हुई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी गई हैं।