घाघरा: विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल घाघरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 4, 2026 विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल, घाघरा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में भाग लिया।