श्रीनगर: संतनगर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला को मारपीट कर किया घायल
संतनगर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट को लेकर घायल के द्वारा मंगलवार को एक बजे चम्पानगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। घायल महिला सतीकला देवी ने बताई कि घर के बगल स्थित अपने खेत में सब्जी लगाने के लिए कुदाल से खेत को कोर रही थी। पङोस के बिजेंद्र ऋषि, निर्मला देवी व बगरी देवी अचानक लोहे का रड से मारपीट कर घायल कर दिया।