चक्रधरपुर: नवरात्रि पर चक्रधरपुर के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घरों में हुई नवकन्या पूजा
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चक्रधरपुर के तमाम दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।