कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे पर शराब के नशे में कुछ युवकों के हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। वहां से गुजर रहे कारोबारी अमित कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि शराब के नशे में युवकों ने कारोबारी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात सामने आई है।
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Kakadeo #CrimeNews #CCTVFootage #KanpurCrime #UPNews #BreakingNews #ViralCCTV #Crime #Police #NHPBharat #NHPBharatNews