बिंदकी: पारादान कोठी के समीप एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-खजुहा मार्ग में पारादान कोठी के समीप बंबा पटरी के बगल में मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे रोहित भदौरिया उर्फ बेबी उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र सुरेश भदौरिया निवासी ग्राम बहरौली कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।