पटना ग्रामीण: दिनकर गोलंबर चौक से हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन तक तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना का अभिनंदन
भारतीय सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में रविवार शाम करीब 5:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राजेंद्र नगर स्थित दिनकर गोलंबर से शुरू हुई और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से जाते हुए हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन पर संपन्न हुई।