किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में 40 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रही एक बीघा भूमि को पीडब्ल्यूडी ने कराया मुक्त
Kishangarhbas, Alwar | Aug 14, 2026
सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड किशनगढ़ बास ने करीब 40 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रही लगभग एक बीघा सरकारी भूमि को करीब 3 माह के लगातार कानूनी प्रयासों के तहत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है गुरुवार दोपहर 1 बजे यह पूरी कार्रवाई अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड निर्देशन में की गई। अतिक्रमण मुक्त करने के बाद इस भूमि पर लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया