बड़ौत: ASP बागपत ने थाना बड़ौत का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Oct 22, 2026 अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा थाना बडौत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डैस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डैस्क, हवालात मर्दाना एवं पहरा ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।