सिराथू: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तहसील क्षेत्र से हटाए गए पार्टियों के प्रचार प्रसार के पोस्टर बैनर
शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की के सात चरणों में होने वाले मतदान की तारीख से घोषित हो गई है। इस घोषणा के बाद आचार संहिता का पालन करने के लिए सिराथू तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से राजनीतिक पार्टियों के प्रचार प्रसार के दिए लगाए गए पोस्टर बैनर को हटवाया गया है।सिराथू एसडीएम और नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा यह प्रक्रिया इलाके भर में चलाई गई है।