लंभुआ: लंभुआ में खाद्यान्न कटौती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पूर्ति निरीक्षक बोले पुराना है मामला
लंभुआ तहसील क्षेत्र के एक गांव का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे घटतौली का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कोटेदार खुलेआम प्रति यूनिट एक किग्रा राशन कम देने की बात कह रहा है। कोटेदार कार्डधारकों को समझा रहा है कि हमें होम डिलेवरी के नाम से मिलने वाला खाद्यान्न प्रति बोरी वजन में कम मिलता है। वही पूर्ति निरीक्षक नन्हे सिंह का कहना है कि यह पुराना वीडियो है।