बांका राष्ट्रीय लोक अदालत में नया रिकॉर्ड | 18,845 मामलों का निष्पादन, ₹9.18 करोड़ की रिकवरी
बांका न्यायमंडल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस लोक अदालत में कुल 18 हजार 845 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि करीब 9 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये की रिकवरी हुई।
सबसे खास बात यह रही कि इस बार 1 हजार 359 कोर्ट केसों का निपटारा किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
आंकड़ों की बात करें तो बिजली से जुड़े 497 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें 31 लाख 84 हजार रुपये की रिकवरी की गई।
वहीं ट्रैफिक चालान के 2 हजार 549 मामलों का निपटारा करते हुए 2 करोड़ 24 लाख 79 हजार रुपये की वसूली हुई।
बैंक से संबंधित 2 हजार 837 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 4 करोड़ 41 लाख 48 हजार 425 रुपये की रिकवरी हुई।
इसके अलावा खनन से जुड़े *261 मामले, जबकि फॉरेस्ट और माप-तौल से जुड़े 5-5 मामलों का भी निष्पादन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार 486 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा हुआ।
आपको बता दें कि इससे पहले मई में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 562 कोर्ट केस और मार्च में 642 कोर्ट केस का निष्पादन हुआ था।
लेकिन इस बार 1 हजार 359 कोर्ट केसों का निपटारा कर बांका न्यायमंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
कुल मिलाकर, राष्ट्रीय लोक अदालत का यह आयोजन बांका न्यायमंडल के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ है।
#MandarTimesNews #BankaNews #Banka #BankaNewsToday #NationalLokAdalat #LokAdalat #RashtriyaLokAdalat #BankaNyaymandal #BiharNews #BiharNewsToday #CourtNews #CourtCase #LegalNews #Justice #TrafficChallan #ElectricityCase #BankCase #MiningCase #NewsUpdate #BreakingNews #LatestNews #Bihar #Jharkhand #MandarTimes #HindiNews #LocalNews #ViralNews #18KCases #LokAdalat2026