उचकागांव: उचकागाँव के सिसवनिया रेलवे ढाला के पास दंपति से बाइक छीनने का प्रयास
उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया रेलवे ढाला के समीप कुछ लोगों ने बाइक से गुजर रहे दंपति से बाइक छिनने का प्रयास किया। वहीं विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले में पहने सोने की चेन छीन लिया। जब मीरगंज थाना क्षेत्र के ओटनीपट्टी गांव निवासी विद्यानंद पांडेय अपनी पत्नी सरोज पांडेय के साथ नेवता करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे.