उचकागांव: उचकागाँव के दहीभाता बलुआ टोला में साइड लेने को लेकर मारपीट, तीन घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता बलुआ टोला के समीप मुख्य पथ पर वाहन साइड लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। घायलों में दहीभाता मूडी बरारी निवासी सत्येंद्र सिंह और दहीभाता तकिया टोला निवासी नौशाद अली व उनके पिता शमशाद अली शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में हुआ।