उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में हल्दी गीत गाकर लौट रही महिला पर दुष्कर्म का प्रयास, ईंट से हमला
उचकागांव थाना के एक गांव में अपने पड़ोस में हल्दी का गीत गाने गई एक महिला से पड़ोस के एक व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं विरोध करने पर ईट से प्रहार कर उसे बुरी तरीके से लहूलुहान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने गांव के एक घर में हल्दी का गीत गाने गई हुई थी। जहां से गीत गाने के बाद वह वापस अपने घर आ रही थी.