उचकागांव: उचकागाँव के अमठा भुवन मध्य विद्यालय में शिविर लगाकर छात्रों के खाते खोले गए, पौधरोपण भी किया गया
उचकागांव प्रखंड के अमठा भवन मध्य विद्यालय में गोपालगंज कोऑपरेटिव बैंक की बड़कागांव शाखा ने छात्रों के लिए निशुल्क बचत खाता खोलने हेतु शिविर आयोजित किया। इसमें 63 छात्रों के खाते खोले गए। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम हलदर ने बताया कि सरकारी योजनाओं जैसे पोशाक, छात्रवृत्ति आदि की राशि अब सीधे छात्रों के खातों में जमा होगी.