जोधपुर: सरदारपुरा सी रोड पर एक ज्वेलरी शोरूम से हीरे जड़ित अंगूठियां व कंगन चुराने पर कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जोधपुर के सरदारपुरा सी रोड पर एक ज्वेलरी शोरूम से हीरे जड़ित अंगूठियां और कंगन सेट चोरी हो गए।शोरूम मैनेजर अश्वनी जायसवाल की तरफ से वहा कार्यरत एक कर्मचारी दिनेश प्रजापत पर आइटम चुरा कर ले जाने का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में अब जांच शुरू की है।सरदारपुरा थाने के एएसआई दीपलाल इसकी जांच कर रहें है।