जोधपुर: सांगरिया फाटा चौराहे पर गंदे पानी के निकासी को लेकर क्षेत्र वासियों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन
जोधपुर के सांगरिया फाटा चौराहे पर आज शनिवार को गंदे पानी की निकासी से परेशान होकर क्षेत्र वासियों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया, क्षेत्र वासियों ने बताया कि क्षेत्र के मकान में गंदा पानी आ रहा है गंदे पानी के निकासी को लेकर प्रशासन और नगर निगम को बार-बार कहने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है आज क्षेत्र वासियों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।